ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा मामले में सरकार से जांच करवाने की मांग की गई है। सर्व खाप जाट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबे सिंह समैण ने कहा कि, सरकार ने जाट आरक्षण मामले में असली दोषियों को अबतक नहीं पकड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि यशपाल मलिक ने ये हिंसा करवाई थी। समैण ने कहा कि, यशपाल मलिक की तरफ से जो आरोप कैप्टन अभिमन्यु और ओमप्रकाश धनखड़ पर लगाए गए हैं वो बेबुनिया हैं।

