करतारपुर साहिब: पाक स्थित गुरुद्वारे में लगा भारतीय सिखों का तांता, स्‍थापित की सोने की पालकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ननकाना साहिब में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह में शामिल होने पाकिस्तान गए 1100 सिखों में ज्यादातर ने गुरुद्वारा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ननकाना साहिब में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह में शामिल होने पाकिस्तान गए 1100 सिखों में ज्यादातर ने गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर की यात्रा की, जिसे करतारपुर साहिब के नाम से जाना जाता है।

भारत से बड़ी संख्या में सिखों ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन किए और इस तीर्थ स्थल में सोने की एक पालकी भी स्थापित की। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राज्यपाल चौधरी सरवर भी मौजूद रहे। इन तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में अपने साथ लाई गई सोने की पालकी स्थापित की। करतारपुर कॉरीडोर का उद्घाटन 12 नवंबर को किया जाएगा, इसके लिए इमरान खान  ने पूरी तैयारी कर ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *