भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बनाई अपनी नई टीम, देखें किसे मिली जगह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अब अपनी नई टीम तैयार कर ली है। हुड्डा ने विधायक दल के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अब अपनी नई टीम तैयार कर ली है। हुड्डा ने विधायक दल के नेता होने के नाते विधानसभा में अपनी टीम का चयन कर लिया है। हुड्डा की टीम में पूर्व मंत्री और नूंह से चुनाव जीतकर आए आफताब अहमद को कांग्रेस विधायक दल का उप नेता बनाया गया है, वहीं राव दान सिंह को भी सचिव नियुक्त किया गया है। समालखा के विधायक धर्म सिंह छौकर विधायक दल के कोषाध्यक्ष होंगे।

bhupinder singh hooda

रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा को कांग्रेस विधायक दल का चीफ व्हिप (मुख्य सचेतक) नियुक्त किया गया है, जबकि विधायक नीरज शर्मा, चिरंजीव राव और शीशपाल सिंगला को व्हिप (सचेतक) बनाया गया है। 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के इस बार 31 विधायक चुनकर आए हैैं, जबकि 2014 में कांग्रेस विधायकों की संख्या 15 थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *