चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन ने आम जनता से अज्ञात शव की पहचान में मांगी मदद

चंडीगढ़, 24 सितंबर चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMCH…

चंडीगढ़

चंडीगढ़, 24 सितंबर

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMCH 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 78 तारीख 15.09.2026, को दर्ज की थी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 15-09-2026 को कॉन्स्टेबल सत्यम 1727/CP के माध्यम से एक वायरलेस संदेश प्राप्त हुआ कि एक अज्ञात व्यक्ति (पुरुष), पिता अज्ञात, उम्र 50 वर्ष, को GMCH सेक्टर-32, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था (CR नंबर 20260019197), जिसे ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

मृतक का विवरण इस प्रकार है-

नाम – अज्ञात

धर्म – अज्ञात

उम्र – लगभग 50 वर्ष।

लंबाई – लगभग 5’8″

रंग – गोरा/साफ़

पहनावा – –

बालों का रंग – सफ़ेद बाल और चेहरे पर सफ़ेद दाढ़ी

शरीर – दुबला-पतला

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *