पंजाब में ED रेड के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, खिड़कियों और शीशे तोड़े, भारी पुलिस बल तैनात

मोहाली, 24 सितंबर पंजाब के मोहाली में एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी GMADA के मुख्यालय पर 42 घंटे से ED की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कार्रवाई…

मोहाली

मोहाली, 24 सितंबर

पंजाब के मोहाली में एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी GMADA के मुख्यालय पर 42 घंटे से ED की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज मोर्चा खोल दिया है। आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में GMADA की ब्लिडिंग के अंदर घुस गए।आप के कार्यकर्ताओं द्वारा “ईडी वापस जाओ” और “केंद्र सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगए। मौके पर भारी पुलिस बल और CRPF के जवान तैनात हैं।

22 सितंबर से जारी है कार्रवाई

ED की यह कार्रवाई मंगलवार सुबह से जारी है। मोहाली के अलावा चंड़ीगढ, पंचकूला और दिल्ली व लुधियाना में कुल 26 ठिकानों पर ED ने एक साथ कार्रवाई की।मोहाली मुख्यालय की तीन मंजिलों को सील कर दिया है। ED की सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।
मंत्री के रिश्तेदार के घर भी मारा छापा

ED ने IAS अधिकारियों के घरों पर भी कार्रवाई की।बीते कल ED ने कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिय़ा के रिश्तेदार के घर पर भी छापा मारा था। जिसके बाद सियासी माहौल और भी गरमा गया।

AAP का आरोप – केंद्र एजेंसियों का कर रहा दुरुपयोग

आप के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि अगले साल 2027 में पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते केन्द्र सरकार केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही हैं। पंजाब के लोगों में डर का माहौल बना रही है।राजनीतिक बदले की भावना से सरकार यह सारी कार्रवाई करवा रही है।

अन्य खबरें जानें –

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा संस्थापक सदस्य कैप्टन पी.एस. शेरगिल के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *