चंडीगढ़, 1 अगस्त
चंडीगढ़ की इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMCH 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 14 तारीख 23.07.2026, को दर्ज की थी।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 23.07.2026 को PP GMCH 32 चंडीगढ़ से टेलीफोन पर सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र लगभग 50 वर्ष) को मृत अवस्था में GMCH 32 में भर्ती कराया गया (CR नंबर 20260024713)। उसे सेक्टर-29, चंडीगढ़ में साईं बाबा मंदिर के सामने बेहोशी की हालत में पाया गया था।
अज्ञात मृतक व्यक्ति का विवरण इस प्रकार है: –
नाम – अज्ञात
उम्र – लगभग 50 वर्ष।
लंबाई – लगभग 5’9″
रंग – सांवला (Brown)
पहनावा – नीली शर्ट।
हुलिया – चेहरे पर सफेद दाढ़ी और सिर पर सामान्य बाल।


