COMMONWEALTH GAMES 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, 9वें दिन जीते 6 मेडल,जूडो में खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, नीरज का सिल्वर पर कब्जा

ग्लासगो,1  अगस्त कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाडियों ने  2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत…

कॉमनवेल्थ गेम्स

ग्लासगो,1  अगस्त

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाडियों ने  2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल अपhttps://youtu.be/PjGfbY7wlWAने नाम किए। जिसके चलते कुल  पदकों की सख्या 23 हो गई।अंक तालिका में भारत 10वें स्थान पर है।

जूडो में खिलडियों ने रचा इतिहास

भारत को सबसे बड़ी सफलता जूडो में मिली, जहां अस्मिता डे और हर्ष सिंह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जूडोका बन गए।अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की हेडी काच को हराकर गोल्ड जीता।इसके कुछ ही देर बाद हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को 10-0 से हराकर दूसरा गोल्ड दिलाया।यामिनी मौर्य ने महिला 57 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

जैवलिन थ्रो में नीरज और यशवीर का जलवा

पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने दो पदक  अपने नाम किए। नीरज चोपड़ा ने अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ 85.83 मीटर थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता। वहीं यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।इस स्पर्धा का गोल्ड श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ जीता।

तेजस्विन शंकर ने फिर रचा इतिहास

स्टार एथलीट तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में 7,976 अंक जुटाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।इस इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। इससे पहले तेजस्विन 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में हाई जंप का भी ब्रॉन्ज जीत चुके हैं।

बॉक्सिंग में भी शानदार प्रदर्शन

भारत के लिए बॉक्सिंग खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया।भारतीय टीम के सभी 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए हैं, जिससे देश को कई और गोल्ड मेडल की उम्मीदें बढ़ गई हैं।शनिवार यानि कि 1 अगस्त को होने वाले मुकाबलों में भी खिलाड़ियों से कई और पदक जीतने की उम्मीद रहेगी। ट्रिपल जंप समेत बॉक्सिंग के 10 स्वर्ण पदक मुकाबलों में भारतीय एथलीट चुनौती पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *