ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की भाजपा और जेजेपी के गठबंधन से बनी सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की गत दिवस बुधवार को बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि हरियाणा के किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अंबाला में गुरुवार को किसानों की धान की खरीद शुरू हो चुकी है। उपायुक्त अंबाला ने इसे लेकर अपने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानों के धान की खरीद तुरन्त शुरू की जाए। अधिकारियों के इन आदेशों के बाद अंबाला की अनाज मंडी में रियल्टी चैक किया गया और किसानों से बातचीत कर सच्चाई जानी गई।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दिए आदेश एक तरफ कई किसानों के लिए खुशहाली लेकर आये हैं तो वहीं दूसरी और कई किसानों के लिए ये आदेश दुःखदाई साबित होते भी नज़र आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद जब गुरुवार को अंबाला शहर की अनाज मंडी का दौरा किया तो मंडी में लाखों टन धान की फसल के साथ-साथ मंडी के गेट पर किसान लंबी लाइनों में लगे नज़र आये।
बता दें जहां किसान अपनी फसल के उठान के लिए गेट पास बनवाने पहुंचे हैं। वहीं ये गेट पास केवल उन्हीं किसानों को दिये जा रहे हैं, जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर किया हुआ है। इस रियल्टी चैक के दौरान कुछ किसानों की फसल का उठान होता भी दिखाई दिया है। इस संबधित जब किसानो से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है, जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर फसल का उठान शुरू हो गया है।

वहीं दूसरी और कुछ किसान सरकार से बेहद नाराज भी दिखाई दिए हैं। कारण अनाज मंडी के बाहर लगी लंबी लाइनों में घण्टों खड़ा रहने के बाद भी उनके हाथ निराशा ही लगी है। निराश किसानों की मानें तो सरकार सिर्फ और सिर्फ किसानों को परेशान कर रही है। “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर खुद को रजिस्टर न करवाने वाले किसानों ने बताया कि वो बीते कई दिनों से फसल के साथ मंडी में बैठे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश मिलते ही अंबाला के उपायुक्त ने भी सख्ती से अंबाला में धान की फसल के उठान के आदेश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त ने साफ तौर पर कहा कि पहले उन्ही किसानों की फसलों का उठान होगा जो पोर्टल पर रजिस्टर हैं। उन्होने कहा कि, मंडी में भीड़ न लगाऐं इसके लिए भी प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानों को फसल मंडी में लाने के लिए SMS भेजा जाएगा, जिसके बाद ही किसान को फसल मंडी में लेकर आनी होगी ।

