हरियाणा: वातावरण को प्रदूषित करने वाले तत्वों पर लगाया अंकुश, जिससे किसानो को मिलेगी बड़ी राहत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जिला में धान की पराली जलाने पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को स्थानीय पंचायत भवन में पंचायती राज संस्थाओं की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जिला में धान की पराली जलाने पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को स्थानीय पंचायत भवन में पंचायती राज संस्थाओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला के समस्त सरपंचों, ग्राम सचिवों, नम्बरदारों, पटवारियों और प्रगतिशील किसानो व कृषि विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सिरसा उपायुक्त भी मुख्य अतिथि के तौर पर बैठक में मौजूद रहे।

आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद सिरसा उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि इस मीटिंग में ग्राम पंचायत, नंबरदार,पटवारियों सहित सभी वर्ग के लोग इकट्ठे हुए हैं और उन्हें पराली नहीं जलाने के बारे में जागरूक किये जाने के लिए यहां बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि गांवों में जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में मौजूद सभी लोगों ने माना है कि, पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और साथ में मिट्टी की उवर्रक क्षमता भी कम होती है। उपायुक्त ने कहा कि हमे उम्मीद है कि इस मीटिंग से ज्यादा से ज्यादा किसान जागरूक होंगे।


प्रगतिशील किसान छिन्द्रपाल सिंह ने बताया पराली को आग लगाने से किसी और का नुकसान नहीं है, बल्कि किसान का खुद का नुकसान होता है।उन्होंने कहा कि, किसान खुद अपनी जमीन को समाप्त कर रहा है। प्रगतिशील किसान छिन्द्रपाल ने बताया कि किसानों के लिए हैप्पी सीडर बहुत ही लाभदायक है। हर किसान को हैप्पी सीडर की मदद से अपनी फसल की बुवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधाओं को देखते हुए सरकार को हैप्पी सीडर पर 80% तक की सब्सिडी भी दी जानी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *