सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को सरकार ने दी बड़ी सौगात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय न्यूज: प्रदेश के विभिन्न सरकारी कालेजों में पढऩे वाली छात्राओं को उनके घर से कालेज तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय न्यूज: प्रदेश के विभिन्न सरकारी कालेजों में पढऩे वाली छात्राओं को उनके घर से कालेज तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने के लिए 181 बसों को लगाया जाएगा। यह बात हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

buses

उन्होंने बताया कि, राज्य सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत  प्रदेश के सरकारी कालेजों में पढऩे वाली छात्राओं को उनके निवास स्थान गांव या कस्बा से उनके कालेज तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

kanwar

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा के सरकारी कालेजों में पढऩे वाली बेटियों को यातायात की चुनौती से चिंतामुक्त करके उनको कालेज तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने उनके लिए विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी कालेजों के प्राचार्यों से 30 नवंबर तक विवरण मांगा है ताकि उनका रूट बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *