ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत उनसे मिलने लिए हर कोशिश कर रही है। जब हर कोशिश नाकामयाब साबित होती दिख रही है तो हनीप्रीत ने अब हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के सामने गुहार लगाई है।
दरअसल, हनीप्रीत के वकील अंबाल पहुंचे और गृहमंत्री से मदद मांगी। उन्होंने कहा कि, हनीप्रीत को सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम से मिलने की इजाजत दी जाए। हनीप्रीत के वकील ने विज से कहा कि एक बेटी को बाप से मिलने दिए जाने की इजाजत मांगने के लिए वह अनिल विज के पास पहुंचे हैं। हनीप्रीत के वकील ने बताया कि हनीप्रीत जेल से बाहर आने के बाद से ही डेरा प्रमुख से मुलाक़ात की कोशिश में जुटी है।
