ਔਨਲਾਈਨ ਡੈਸਕ/ਲਿਵਿੰਗ ਇੰਡੀਆ ਨਿਊਜ਼: पुलवामा में शहीद हुए हवलदार बलजीत सिंह का पैतृक गांव डिंगर माजरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया | बलजीत सिंह 50 राष्ट्रीय राईफल में हवलदार के पद पर तैनात थे | बलजीत सिंह के शहीद होने के सूचना जैसे ही पैतृक गांव पहुंची तो गांव स्तब्ध रह गया | आपको बता दें कि सेना के जवानों को पुलावामा के पास तीन आतंकवादियों के घुसे होने की सूचना मिली | जिसके बाद वह अपने साथी जवानों के साथ आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए पहुंचे |
इसी मुठभेड़ में बलजीत ने एक आतंकवादी को फायर कर मार गिराया | लेकिन सामने से आतंकवादियों की फायरिंग में बलजीत सिंह को दो गोली लगी व एक अन्य साथी सिपाही को गोली लगी | जिसके बाद साथी सैनिक तुरंत सेना के अस्पताल दोंनो गोली लगने से घायल जवानों को लेकर पहुंचे |
Watch Video
https://youtu.be/7eEupmn8_Nc
