ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का चौथा दिन भारत के बेहद सुनहरी रहा । वेटलिफ्टिंग में पूनम यादव के गोल्ड मेडल जीतने के कुछ ही मिनटों बाद शूटिंग में भी भारत ने दो मेडल झपट लिए । निशानेबाज़ी की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा ।
जबकि हिना सिद्धू दूसरे स्थान पर रहीं और रजत पदक की हकदार बनीं । इससे पहले, वेटलिफ्टिंग में पूनम यादव ने महिला 69 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता । पूनम यादव ने स्नैच में पहले प्रयास में 95, दूसरे में 98 और तीसरी कोशिश में 100 वजन उठाया । क्लीन एंड जर्क में उनका सर्वश्रेष्ठ 122 किलोग्राम रहा ।
इस तरह कुल 222 किलोग्राम वजन उठाकर पूनम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया । इंग्लैंड की सारा डेविस ने 217 किलोग्राम के साथ दूसरे नंबर पर रहीं । फ़िजी की अपोलिना वाइवाइ ने 216 किलोग्राम उठाकर कांस्य पदक जीता । 22 साल की पूनम यादव बनारस की रहने वाली हैं । 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 63 किलोग्राम में भारवर्ग में पूनम ने कांस्य पदक जीता था । राष्ट्रमंडल खेल में भारत के खाते में अब तक पांच स्वर्ण पदक आ चुके हैं । स्वर्ण पदक के अलावा भारत ने एक रजत और एक कांस्य पद जीता है ।
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का चौथा दिन
10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने जीता गोल्ड मेडल



