ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: माछीवाड़ा में देर रात दो दोस्तों की आपसी लड़ाई ने खूनी रूप धार लिया। इस लड़ाई के कारण एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
जिस कारण उसको पीजीआई रैफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार कुणाल और उसके दोस्तो के बीच आपस में बहस हो गई थी।
जिस कारण दोनो दोस्तों में लड़ाई हो गई। लोगों ने उनकी लड़ाई को रोकने की कोशिश की पर वो लगातार कुणाल पर हमला करते गए।
जिस कारण वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अगली कारवाई शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।




