ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चुनावी माहौल के बीच एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां भिवानी जिले में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति फैल गई है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के बड़ेसरा गांव की है। यहां 38 वर्षीय पवन चुनावी जनसभा से शामिल होकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बाइक पर आए अज्ञात लोगों नें उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि, यह हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है।

