ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टोहाना में भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की जनसभा में नहीं पहुंचने को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बाताया कि खराब स्वास्थ्य होने के कारण वे नहीं पहुंच पाए। भाजपा अध्यक्ष ने टोहाना न पहुंचने पर जनता से माफी भी मांगी है। अमित शाह ने कहा कि उनको प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को जीताने के लिए आना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे नहीं आ पाए। उन्होंने बतया कि गले की खराबी के कारण ही वे उपस्थित नहीं हो पाए।
वहीं, अमित शाह ने भाजपा बराला को लेकर कहा कि उन्होंने प्रदेश में बीजेपी के संगठन को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ कोर्डिनेशन करके समग्र हरियाणा के विकास में सुभाष बराला का एक अहम योगदान है। अमित शाह ने टोहाना की जनता से सुभाष बराला को प्रचंड जीताने की भी अपील की। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में फिर से एक बार मनोहर लाल ही मुख्यमंत्री बनें।

