ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पहली बार पगड़ी पहनने वाला चरनप्रीत सिंह बना पहला ब्रितानी गार्ड्समैन । जी हां आपको बता दे कि ब्रिटेन में हुआ राजशाही शासन का जश्न मनाने के लिए हर साल होने वाली परेड में एक सिख जवान ने फर वाली टोपी की जगह पग़़डी पहनी । बता दे जब 9 जून को परेड हुई थी उसमें एक हजार सैनिकों ने भाग लिया था । जिसमें महारानी की सुरक्षा में तैनात गार्ड्समैन चरणप्रीत सिंह लाल भी शामिल थे । अन्य सैनिकों के समान दिखने के लिए लाल ने काले रंग की पग़़डी पहनी ।
पग़़डी पर कोल्डस्ट्रीम गार्ड का स्टार भी लगा था । भारत में पैदा हुए लाल पहली बार इस परेड में शामिल हुए ।’ट्रूपिंग द कलर’ नाम से मशहूर यह जश्न महारानी के आधिकारिक जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है । महारानी एलिजाबेथ वैसे तो बीते 21 अप्रैल को ही अपना असल जन्मदिन मना चुकी हैं लेकिन जनता भी महारानी के जन्मदिन का जश्न मना सके इसलिए जून के किसी भी शनिवार को यह परेड होती है ।
पगड़ी पहनने वाला चरनप्रीत सिंह बना पहला ब्रितानी गार्ड्समैन ।
ब्रिटेन की शाही परेड में सिख जवान ने पहनी पग़़डी
जश्न मनाने के लिए हर साल होती है परेड
पहली बार एक सिख जवान ने पहनी फर वाली पग़़डी
महारानी की सुरक्षा में तैनात गार्ड्समैन चरणप्रीत सिंह
परेड में एक हजार सैनिकों ने लिया भाग

