ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लॉरेंस बिश्नोई के खास और सलमान खान को जान से मारने की साजिश रचने वाले गैंगस्टर संपत नेहरा को पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। संपत नेहरा को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया था। बता दें कि अदालत ने संपत नेहरा को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि संपत नेहरा लॉरेंस बिश्नोई के बेहद करीब था। इसी वजह से वो सलमान खान को जान से मारने की साजिश कर रहा था। क्योकि लॉरेंस बिश्नोई ने काला हिरण शिकार मामले पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
इतना ही नहीं संपत ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच में से कैदी दीपू को भगा कर ले गया था। जिस कारण उसने पुलिस पर भी हमला किया था।
फिलहाल संपत नेहरा को पुलिस रिमांड पर भेज दिया था जिसके बाद पुलिस को संपत नेहरा से कई बड़े खुलासे हो सकते है।



