ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साल 2018 खत्म हो रहा है। लेकिन सड़क हादसो का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है औऱ ना ही ये आकड़ां खत्म हो रहा है। पलवल जिले में साल 2017 के मुकाबले 2018 में सडक हादसो का आंकड़ा काफी बढा गया है। इसके साथ ही इन हादसों में मरने वालों की संख्या में भी खूब इजाफा हुआ है। इन हादसो का मुख्य कारण ट्रैफिक के नियमों का पालन ना करना है।
इन दिनों में कोहरे के कारण सड़क हादसो में इजाफा हुआ है। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज ने कहा की इस मौसम कोहरे को देखते हुए चौराहों पर और सड़क मार्गों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं ताकि कोहरे की वजह से कोई दुर्घटनाएं ना हो। लेकिन लोग इन हादसों से सबक ना लेते हुए भी रफ्तार में वाहन चलाते है जिस कारण वो दर्दनाक हादसो का शिकार हो रहे है।

