ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोनीपत शहर के सेक्टर-7 बाइपास पर अचानक चलती कार में आग गई। इस दौरान पतंजलि का डिस्ट्रीब्यूटर युवक गाड़ी के अंदर जिंदा जल गया। आसपास के लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड को बुलाया और आग पर काबू पाया। हादसा इतना भयानक था कि, गाड़ी के दर मौजूद चालक पूरी तरह से जल गया और कार जलकर ढांचे में तब्दील हो गई।
दरअसल, नोएडा स्थित सेक्टर-50 का रहने वाला रजत गुप्ता पतंजलि के सामान लेकर घर से सोनीपत के लिए निकला था। अचानक रास्ते में उसकी गाड़ी में आग लग गई। लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड़ को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के बाद पता चला कि, कार चालक अंदर ही जल गया है। एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए और आगे की काररवाई जारी है।

