सिरसा में CRM योजना के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ हुआ संपन्न, 421 किसानों का हुआ चयन, 995 किसानों ने किया था ऑनलाइन आवेदन

सिरसा, 20 अगस्त सिरसा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की CRM योजना वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए पात्र किसानों के…

सिरसा

सिरसा, 20 अगस्त

सिरसा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की CRM योजना वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए पात्र किसानों के चयन के लिए लघु सचिवालय के सभागार में ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ की प्रक्रिया SDM राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर कृषि उप निदेशक डा. विनोद फोगाट प्रगतिशील किसान राजा राम व आवेदक किसान उपस्थित रहे। SDM राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में ड्रॉ निकाले गए।

कृषि उप निदेशक डा. विनोद फोगाट ने बताया कि CRM योजना के तहत जिले में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए विभागीय पोर्टल पर कुल 2,995 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से सुपर सीडर के लिए निर्धारित 295 तथा स्ट्रॉ बेलर के लिए 126 पात्र किसानों का चयन ड्रॉ के माध्यम से किया गया। इस प्रकार कुल 421 किसानों का चयन इन दोनों कृषि यंत्रों के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के सभी 64 आवेदकों को भी योजना के तहत कृषि यंत्रों के लिए अनुमोदित किया गया है।

विभाग की ओर से बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य पूरा होने के बाद योजना के प्रावधानों के अनुसार 30 प्रतिशत अतिरिक्त पात्र आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। कृषि उप निदेशक डा. विनोद फोगाट ने बताया कि बैठक में कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन, विभागीय पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तथा योजना के तहत अनुदान की प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि चयनित किसानों को योजना की निर्धारित प्रक्रिया एवं पात्रता शर्तें पूरी करने के बाद कृषि यंत्रों पर नियमानुसार अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

करनाल में अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र, कहा- श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *