करनाल, 20 अगस्त
करनाल में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
अभय सिंह चौटाला ने बताया कि 27 सितंबर को नूंह में इनेलो के संस्थापक एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। उन्होंने इंद्री हलके के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के हितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पात्र व्यक्तियों की पेंशन काटी जा रही है।हरियाणा कौशल रोजगार निगम के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है । अनाज मंडी में किसानों की फसल की बेकद्री हो रही है ।
चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 37 सीट मिली थी, लेकिन कांग्रेस सही तरीके से विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पाई जो की जनता के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है । इस सत्ता को उखाड़ने के लिए जनता चुनाव का इंतजार कर रही है ।
अन्य खबरें जानें –



