ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला की अनाज मंडी में अचानक आग लग गई और किसानों की खून पसीने की मेहनत आग की भेंट चढ़ गई। इस आगजनी में करीब 170 टन गेंहू जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने आग को बुझाया।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर की अनाज मंडी में अचानक आग लग गई। इससे यहां शेड के नीचे रखी बोरियां और गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है।

