ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भाजपा ज्वाइन कर लेंगे। आगे कहा कि, पार्टी में धोनी को लाने के लिए लंबे समय से बात चल रही है।

पासवान ने आगे कहा कि, संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धोनी से मुलाकात की थी। संन्यास लेने के बाद धोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
