राखी सावंत का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर मुझे अंदर बुलाकर दरवाजा बंंद कर देते थे और..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड में आए दिनों चौंकाने वाले खुलासे होते रहते हैं। वहीं अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाली राखी सावंत ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड में आए दिनों चौंकाने वाले खुलासे होते रहते हैं। वहीं अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाली राखी सावंत ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में उन्हें डायरेक्टर्स बुलाया करते थे और दरवाजा बंद कर लिया करते थे।

rakhi

हाल ही में दिए इंटरव्यू में राखी ने बताया कि, उन्हें फिल्म प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर गलत इरादों से कॉल किया करते थे। राखी ने कहा कि, ‘मैं यहां आई और मैंने सबकुछ अपने दम पे हासिल किया। मेरा नाम पहले नीरू भेड़ा था। जब मैं ऑडीशन के लिए जाती थी तब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मुझे ‘टैलेंट’ दिखाने के लिए बोलते थे। मुझे तब नहीं पता था कि वो किस टैंलेट की बात कर रहे हैं।

rakhi

राखी ने अपना दर्द बयां करते आगे कहा कि, मैं अपनी तस्वीरें लेकर जाती थी, तो वो मुझे बुलकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया करते थे। मैं किसी तरह मुश्किल से वहां से निकलकर भागती थी। राखी ने ये भी कहा कि, मेरी मां अस्पतालों से कचरा उठाने का काम करती थी। तब हमारे पास खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। हम दोनों लोगों का बचा हुआ खाना खाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *