सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, नौसेना की बढ़ी ताकत

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की सफलता के कीर्तिमानों में आज एक और अध्याय जुड़ गया। बड़ी सफलता हासिल करते…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की सफलता के कीर्तिमानों में आज एक और अध्याय जुड़ गया। बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इससे पहले भी सोमवार और मंगलवार को ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। 21 और 22 अक्तूबर को ये दोनों मिसाइलें दागी गईं थी। जमीन से जमीन पर हमला करने के लिए ब्रह्मोस सफल मिसाइल मानी जाती है। ये मिसाइल मध्यम रेंज की ऐसी सुपरसोनिक मिसाइल है जो किसी एयरक्राफ्ट, शिप से भी दागी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *