नूंह में मिला महिला का अधजला शव, तो भिवानी के ढाणी में महिला की घर में मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह पुलिस ने अरावली पर्वत के चोर चबूतरे के पास से एक महिला का शव बरामद किया है। ये शव अधजली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह पुलिस ने अरावली पर्वत के चोर चबूतरे के पास से एक महिला का शव बरामद किया है। ये शव अधजली अवस्था में था…पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 25 साल की है। आशंका जताई जा रही है कि, महिला का रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई और फिर शव को जलाने की कोशिश की गई।हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है।

 

वहीं भिवानी शहर में महताब दास की ढाणी में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष वाले उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते थे, उसके साथ इतनी मारपीट की गई की उसने दम तोड़ दिया…वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *