ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: CAA और NRC के साथ देश की जीडीपी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा, निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के आर्थिक सुधार को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि,देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति को ठीक करने के लिए मोदी सरकार कोई विश्वसनीय कदम नहीं उठा रही है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान ये बताते हैं कि देश की हालात ठीक नहीं हैं। जिसका सीधा असर व्यापार, गरीबों, दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों पर पड़ रहा है।


