ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीबीआई ने एक और बैंक में घोटाले का पर्दाफाश किया | सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक के पूर्व महाप्रबंधक बट्टू रामा राव और 30 अन्य लोगों के खिलाफ बैंक से 445 करोड़ 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है | अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसान क्रैडिट कार्ड और मछली पालन के लिए लोन हासिल किए गए |
सीबीआई ने किया घोटाले का पर्दाफाश
एजैंसी का आरोप है कि 2009-10, 2010-11 और 2011-12 के दौरान 21 एग्रीगेटर समूहों के 220 लोगों ने 192 करोड 98 लाख का कर्ज लिया | इन लोगों ने बैंक के पूर्व महाप्रबंधक बट्टू रामा राव के साथ आपराधिक साजिश कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह कर्ज लिया |
445.32 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
सीबीआई का आरोप है कि मंजूर कर्ज का इस्तेमाल उन उद्देश्यों के लिए नहीं किया गया | जिनके लिए यह लिया गया था | प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि लोन की रकम को व्यक्तिगत बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।
