ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कांग्रेस सरकार के दो मंत्रियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। सुखबिर बादल ने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और स्थानक सरकारो के मंत्री नवजोत सिहं सिद्दू के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। क्योकि मनप्रीत बादल ने नवजोत सिद्दू को बजट पहले से ही दिखा दिया था।
इस कारण दोनों पर ही आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। बजट पेश होने से पहले किसी को भी बजट नहीं दिखाया जाता है। क्योकि बजट सिक्रेट दस्तावेज होता है। पर उन्होने बजट की गोपनीयता की कोई मर्यादा नहीं रखी है। बहराल सुखबीर बादल ने प्रैस कॉन्फैस के दौरान बजट को किसान, नौजवान और दलित विरोधी करार दिया है। टैक्स पर उन्होने कहा कि उन्होने पजांब को बर्बाद करने वाले टैक्स लगाया है।
सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार के पास कुछ भी नहीं है उसने सिर्फ पंजाब के लोगो के साथ धोखा किया है। पंजाब सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि वह बजट पेश ना करें यदि उनको हर बार ऐसे ही करना होता है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा ने कहा कि सरकार ने पिछले साल वाला बजट फिर से पेश कर दिया है। पंजाब के लोगो के साथ आंकड़ों का धोखा किया गया है।


