ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक आरोपी कार्तिक ने कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्या करवाने के लिए रेकी की थी और कार्तिक ने ही कातिलों को बताया था की मृतक पार्षद के पास उस समय पिस्तौल नहीं है और उसने कातिलों को बुला कर हमला करवाया |
इतना ही नहीं आरोपी कार्तिक पार्षद गुरदीप पहलवान पर हमला करने के बाद अमनदीप आस्पताल भी पहुंचा और परिजनों के साथ रहा पुलिस ने कार्तिक पर भी कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस को कार्तिक से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है ।
पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्या का मामला
पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी
आरोपी कार्तिक पर रेकी करने का इल्जाम
पुलिस को पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना


