सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी, महिला पर बेअदबी करने का अरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बेअदबी की घटनाएं पंजाब में रुकने का नाम नहीं ले रही ताजा मामला अमृतसर है जहां सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बेअदबी की घटनाएं पंजाब में रुकने का नाम नहीं ले रही ताजा मामला अमृतसर है जहां सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने के लिए लाखों की गिनती में श्रद्धालु पहुंचते हैं वहीं बीते देनी एक महिला की ओर से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में दुख भंजनी बेरी के पास पाठ चल रहे थे और अचानक से एक महिला की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के पास पहुंचकर उसका रुमाला साहिब खींच दिया गया |

amaritsar

जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर उस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया वही जानकारी देते हुए एडीसीपी क्राइम जगमोहन सिंह ने बताया कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और उन्होंने एक महिला को गिरफ्तार भी किया है उन्होंने कहा कि अभी उसकी दिमागी संतुलन की जानकारी ली जा रही है और वह लुधियाना के रहने वाली है उन्होंने कहा 295 ए के तहत पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी

महिला पर बेअदबी करने का अरोप

महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब से रुमाला साहिब खींचा

आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *