Sirsa: सिरसा में नाबालिग का शव पानी की डिग्गी से मिला, पिता की मृत्यु से परेशान था नाबालिग

Sirsa: सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग सुहाम के पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। नाबालिग सुहाम…

Sirsa: सिरसा में नाबालिग का शव पानी की डिग्गी से मिला, पिता की मृत्यु से परेशान था नाबालिग

Sirsa:

सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग सुहाम के पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। नाबालिग सुहाम के पिता की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद सुहाम मानसिक रूप से परेशान रहना लगा हालाँकि कई दिनों से सुहाम घर से लापता था। आज उसकी डेड बॉडी जलघर की डिग्गी में मिल गई है। नाबालिग की तलाश के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया है। नाबालिग 31 जनवरी से लापता था।

मानसिक रूप से परेशान हो साकता है कारण-

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिरसा पब्लिक हेल्थ के अंदर बनी डिग्गी में हुई है। लापता नाबालिग की आखिरी लोकेशन इन्हीं जलघर की डिग्गियों के पास मिली थी। पुलिस और परिजनों ने आशंका जताई है कि मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से कुछ ऐसा कदम उठाया होगा। लापता नाबालिग हुड्डा कॉलोनी निवासी सुहाम था। वह 12वीं कक्षा का छात्र था।

पिता की मौत से था परेशान-

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद से वह काफी परेशान चल रहा था। सुहाम 31 जनवरी की रात को घर से अचानक गायब हो गया था। उसके परिजनों ने बताया कि वे पिछले 5 दिनों से उसकी तलाश में रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।पिता की मौत से परेशान था।

अन्य ख़बरें जानें-

Jhajjar-Gurugram Road Accident: झज्जर गुरुग्राम मार्ग पर भीषण हादसा, हादसे के बाद टाटा बस चालक की मौके पर मौैत

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *