Chamba Missing Case: चंबा में चार दिनों से लापता युवकों के मिले शव, उनके पास चार दिनों तक डटा रहा पालतु कुत्ता, उसकी वज़ह से मिले शव

Chamba Missing Case: हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में 22 जनवरी को भरमाणी माता मंदिर मार्ग पर लापता हुए युवकों का शव बरामद…

Chamba Missing Case: चंबा में चार दिनों से लापता युवकों के मिले शव, उनके पास चार दिनों तक डटा रहा पालतु कुत्ता, उसकी वज़ह से मिले शव

Chamba Missing Case:

हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में 22 जनवरी को भरमाणी माता मंदिर मार्ग पर लापता हुए युवकों का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पीयूष कुमार (13) पुत्र विक्रमजीत, निवासी गांव घरेड़ और विकसित राणा (19) निवासी गांव मलकौता, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को माता मंदिर के दर्शन व वीडियो शूटिंग के उद्देश्य से घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और प्रशासन को सूचना दी गई। लगातार बर्फबारी, दुर्गम रास्तों और खराब मौसम के बावजूद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय के साथ सेना से भी मदद ली गई थी। रविवार को प्रशासन ने युवकों के शव को बरामद किया।

तीन दिन डटा रहा कुत्ता-

बर्फ से ढकी पहाड़ियों, में एक बेज़ुबान पालतू कुत्ता ने बफादारी नहीं छोड़ी था। लापता युवकों की तलाश के दौरान जो दृश्य सामने आया, उसने खोज व बचाव दल से लेकर पूरे इलाके को भीतर तक झकझोर दिया। चार फुट मोटी बर्फ की चादर में दबे एक किशोर के शव के पास, तीन दिनों से एक पालतू कुता डटा हुआ था। उसका पालतू कुत्ता न भूखा-प्यासा पीछे हटा, न ही अपने मालिक को अकेला छोड़ा। यह दर्दनाक कहानी है पीयूष (14) पुत्र विक्रमजीत, निवासी गांव घरेड की। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर किशोर और उसके साथी रात में रुके थे, वहीं भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड ने हालात को जानलेवा बना दिया।

कत्ते दे रहा था पहरा-

खोज अभियान के दौरान जब सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से स्थानीय लोग और एनडीआरएफ के जवान उस दुर्गम स्थान पर उतरे, तो उन्होंने देखा कि शव के बिल्कुल पास एक कुत्ता पहरा दे रहा है। मानो अपने मालिक की आखिरी सांस तक की जिम्मेदारी उसी ने उठा रखी हो। टीम जब शव के पास पहुंची, तो कुत्ते ने किसी को पास नहीं आने दिया। राहतकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई कोशिशों के बाद, बड़े संयम और सावधानी से कुत्ते को कुछ दूरी पर ले जाकर शव को अपने कब्जे में लिया गया। यह पल देख हर आंख नम थी। कई अनुभवी जवान भी भावुक हो उठे।

प्रशासन ने की पुष्टी-

मलकोता क्षेत्र में लापता युवकों की तलाश के दौरान प्रशासन द्वारा निरंतर खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। दुर्गम परिस्थितियों और भारी बर्फबारी के बीच दोनों युवकों का शव बरामद हो गया है, किशोर के पास पालतू कुत्ता भी मौजूद था। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से अभियान जारी है। -विकास शर्मा, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), भरमौर

अन्य ख़बरें जानें-

Republic Day 2026: ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਭਗਤੀ ਦੀ ਲਹਿਰ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਨੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਤੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚ ਲਹਿਰਾਇਆ ਤਿਰੰਗਾ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

https://www.youtube.com/live/ghZ7vcjYSbg?si=X3iJoACO0qn80gxj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *