Kaithal में एंटी नारकोटिक सेल ने अलग-अलग मामलों में 2 नशा तस्करों को हेरोइन और चूरा पोस्त के साथ किया काबू

कैथल, 23 सितंबर कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक सेल…

कैथल

कैथल, 23 सितंबर

कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक सेल द्वारा नशा तस्करी पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल द्वारा नशा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 8.41 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व 9 किलो 205 ग्राम चूरा पोस्त सहित दो आरोपियों को काबू कर लिया गया।

पहले मामले में आरोपी के पास से 8.41 हेरोइन बरामद

एंटी नारकोटिक सेल कैथल प्रभारी  की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव मंडवाल को जाने वाले रास्ते पर नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचने के लिए किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव बोहत जिला जींद निवासी सतपाल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 8.41 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में 9 किलो 205 ग्राम चूरा पोस्त बरामद

एंटी नारकोटिक सेल कैथल प्रभारी की टीम152-डी हाईवे पर गांव मोहना पुल के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि ट्रक HR73A-0119 में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा पोस्त हो सकता है जो ट्रक राजौंद की तरफ से आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 152-डी पुल के ऊपर गांव मोहना के नजदीक नाकाबंदी की गई।

कुछ समय बाद उक्त ट्रक राजौंद की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस पार्टी को देखकर ट्रक चालक ट्रक को पीछे रोककर नीचे उतरकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा ट्रक सहित काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान गांव नेहरा जिला जींद निवासी बलदेव के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के पीछे पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे से 9 किलो 205 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एएसआई जसमेर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी सतपाल को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी बलदेव से व्यापक पुछताछ के लिए अदालत से 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

अन्य खबरें जानें –

Rewari में मनाया गया हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस, मंत्री राव इंद्रजीत और आरती राव ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *