Rewari में मनाया गया हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस, मंत्री राव इंद्रजीत और आरती राव ने दी श्रद्धांजलि

रेवाड़ी, 23 सितंबर हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर बुधवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राव तुलाराम को श्रद्धांजलि दी…

रेवाड़ी,

रेवाड़ी, 23 सितंबर

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर बुधवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राव तुलाराम को श्रद्धांजलि दी गई। नाईवाली चौक स्थित शहीदी स्मारक पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए।

रेवाडी के साथ हांसी में भी हुआ मूर्ति का अनावरण

इस अवसर पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राव तुलाराम देश की अमूल्य धरोहर हैं। 1857 से लेकर आज तक देश की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों का योग्दान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार राव तुलाराम का शहीदी दिवस अहीरवाल की सीमाओं से बाहर पहली बार हांसी में भी आयोजित किया जा रहा है। हांसी में 23 सितंबर को राव तुलाराम चौक का लोकार्पण और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाना है।

आरती सिंह राव के समर्थन में लगे भावी मुख्यमंत्री के नारे

कार्यक्रमों में समर्थकों द्वारा आरती सिंह राव के समर्थन में लगाए जा रहे ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह लोगों की भावनाएं हैं और लोग कई बार भावनाओं में बह जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सक्रिय राजनीति में आए अभी करीब दो साल ही हुए हैं। भविष्य में पार्टी संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उस समय की बात उस समय देखी जाएगी। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।

अन्य खबरें जानें –

ਆਪ ਕਨਵੀਨਰ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ: ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗਿਆਨੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਅਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਦੀ ਮੰਗ

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *