Amritsar Municipal Corporation ने कचरे से बनाई जैविक खाद मुफ्त में बांटी, शहर में 5 जगह लगे कैंप

अमृतसर , 19 सितंबर अमृतसर नगर निगम ने कचरे के सही इस्तेमाल को लेकर एक सराहनीय पहल शुरू की है। नगर निगम पूरे शहर से…

अमृतसर

अमृतसर , 19 सितंबर

अमृतसर नगर निगम ने कचरे के सही इस्तेमाल को लेकर एक सराहनीय पहल शुरू की है। नगर निगम पूरे शहर से इकट्ठा किए गए गीले कचरे से जैविक खाद बना रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में पांच अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाए गए, जहां यह जैविक खाद लोगों को मुफ्त में बांटी जा रही है।

नगर निगम का मकसद लोगों को घरों में लगे पौधों के लिए इस खाद का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है और साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि कचरे का सही और उपयोगी इस्तेमाल हो।नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, जब निगम की गाड़ियां कचरा लेने घरों में जाती हैं, तो लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने के महत्व के बारे में बताया जाता है। गीले कचरे को प्रोसेस करके जैविक खाद बनाई जाती है।

अधिकारी ने बताया कि कचरे से खाद बनाने के लिए शहर में पांच ज़ोन बनाए गए हैं, जहां गीले कचरे से खाद बनाने का काम किया जा रहा है। लोग इस खाद का इस्तेमाल अपने घरों में लगे पौधों के लिए करते हैं।

अन्य खबरें जानें –

Police crack down on snatchers in Chandigarh:3 घंटे में पकड़े दोनों आरोपी, बाइक जब्त,ISBT-43 के पास हुई थी वारदात

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *