Grievance redressal meeting in Bhiwani; मंत्री राजेश नागर ने कहा- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

भिवानी , 19 सितंबर भिवानी के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता…

भिवानी

भिवानी , 19 सितंबर

भिवानी के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने की। बैठक में आमजन की शिकायतों की सुनवाई करते हुए मंत्री ने लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और नुकसान की रिकवरी के निर्देश दिए।

भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में मंत्री राजेश नागर ने आमजन से जुड़ी विभिन्न शिकायतों की सुनवाई की। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा की गई, जिसमें मंत्री के अनुसार अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जबकि चार मामले अभी लंबित हैं।

बिजली विभाग से संबंधित एक शिकायत पर मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पीड़ित को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दोषी अधिकारी से रिकवरी भी कराई जाएगी।

प्रदेश और जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना या धमकी की शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है और असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Amritsar Municipal Corporation ने कचरे से बनाई जैविक खाद मुफ्त में बांटी, शहर में 5 जगह लगे कैंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *