AMBALA में नगर परिषद एक बार फिर सख्त, अतिक्रमण करने वाले लोगों व दुकानदारों के काटे चालान, अगली बार और सख्त कार्रवाई करने की दी चेतावनी

अंबाला, 15  जुलाई अंबाला छावनी में एक बार फिर नगर परिषद की टीम बाजारों में है और अतिक्रमण करने वाले लोगों और दुकानदारों के खिलाफ…

अंबाला

अंबाला, 15  जुलाई

अंबाला छावनी में एक बार फिर नगर परिषद की टीम बाजारों में है और अतिक्रमण करने वाले लोगों और दुकानदारों के खिलाफ चालान कर रही है। अंबाला छावनी नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त आज अपनी टीम के साथ छावनी के चुनाव चौक पर पहुंचे और वहां पर सड़क पर अतिक्रमण करके बैठे रेडी वालों के चालान काटे और उन्हें चेतावनी दी। वह सड़क को खाली कर दें अन्यथा अगली बार और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद की टीम लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती है लेकिन बावजूद उसके बाजारों में बार-बार अतिक्रमण कर लिया जाता है जिससे आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार ने जो सड़के लोगों के आने जाने और सुविधा के लिए बनाई थी उन पर अब बाजार लगने लगे हैं, लोगों को भी चाहिए की नगर परिषद की इस मुहीम में नगर परिषद का साथ दे ताकि उनका शहर साफ स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बन सके।

अन्य खबरें जानें –

REWARI में डेंगू-मलेरिया का बढ़ता खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने 376 लोगों को दिए नोटिस, 45 ब्रीडिंग चेकर उतरे मैदान में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *