HANSI में अग्रोहा विकास ट्रस्ट व जिला बाल कल्याण परिषद ने किया पौधारोपण, 200 पौधे लगाने का लिया संकल्प,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हांसी, 29 जुलाई हांसी पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के उद्देश्य से  हांसी के बाल भवन परिसर में अग्रोहा विकास ट्रस्ट हांसी तथा जिला बाल…

हांसी

हांसी, 29 जुलाई

हांसी पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के उद्देश्य से  हांसी के बाल भवन परिसर में अग्रोहा विकास ट्रस्ट हांसी तथा जिला बाल कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर पौधारोपण किया व 200 पौधे लगाने का संकल्प लिया। अभियान की शुरुआत के तहत मौके पर 10 पौधे रोपित किए गए।

कार्यक्रम में अग्रोहा विकास ट्रस्ट हांसी के प्रधान विनय जैन ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और लगातार कम होते हरित क्षेत्र के कारण प्रकृति का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हम सभी का दायित्व है।

यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकता है। हांसी के जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश बिबयान ने उपस्थित लोगों को पौधारोपण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। ये न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, तापमान नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसी संदेश के साथ बाल भवन परिसर हरियाली के संकल्प का साक्षी बना है।  इस अवसर पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि हर परिवार हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठाए, तो पर्यावरण संरक्षण का सपना जल्द ही साकार हो सकता है।

 अन्य खबरें जानें –

AMBALA में चोरी के मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार, CCTV भी सामने आया, चोरी का सामान भी बरामद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *