AMBALA में चोरी के मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार, CCTV भी सामने आया, चोरी का सामान भी बरामद

अंबाला,  29 जुलाई अंबाला शहर के जैन बाजार की एक दुकान में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सीसीटीवी के आधार…

अंबाला

अंबाला,  29 जुलाई

अंबाला शहर के जैन बाजार की एक दुकान में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा माल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों का मेडिकल करवाकर आज अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि इनके अन्य साथियों और पुरानी वारदातों का भी खुलासा हो सके। चौंकी इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने बताया पकड़ी गयी सभी महिलाएं अंबाला शहर के मनमोहन नगर इलाके की रहने वाली है और इन्हें CCTV की मदद से पकड़ा गया है जिसमे यह चोरी करती दिख रही है।

 अन्य खबरें जानें –

KAPURTHALA के नवा पिंड भट्ठे में अवैध शराब के नेटवर्क का पर्दाफाश, अंडरग्राउंड टैंक और पाइपलाइन सिस्टम बरामद

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *