ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू रेलवे स्टेशन के सुपरीडेंट को एक चिट्ठी मिली है जिसमें कहा गया है कि वैष्णों देवी, अमरनाथ मंदिर, भैरो नाथ, मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=tdy5MDX6U98
जी हां सूत्रों से पता चला है कि जम्मू कश्मीर रेलवे स्टेशन के सुपरीडेंट को एक चिट्ठी मिली जिसमें लिखा गया है कि 20 अक्तूबर को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन, उधमपूर कटरा पठानकोट, श्रीनगर, साथ ही जम्मू कश्मीर के मुख्य रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा दिया जाएगा और 10 नवंबर को रघुनाथ मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, अमरनाथा मंदिर, भैरोनाथ मंदिर और दरबार साहिब को उड़ा दिया जाएगा।
साथ ही चिट्ठी पर ये भी लिखा है कि इस बार हिंदुस्तानियों के खून के साथ मनाई जाएगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान के साथ लगने वाले जम्मू कश्मीर बहुत ही ज्यादा सवेंदनशील माना जाता है जिस कारण खुफियां एजेंसियां बहुत ज्यादा अलर्ट रहती है। इस चिट्ठी में पंजाब और जम्मू के राज्यपालों को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस तरह की धमकी के बाद खुफिया एजेंसियां और भी ज्यादा सतर्क हो गई है।

