ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल में हुई भारी बारिश के चलते पंजाब की नदियों का जल स्तर बढ़ गया है | जिसके चलते नदियों के अंदर बसे गांवों में पानी भर रहा है उधर किसानों की फसल भी आदि पानी में डूब गई है | वहीं बढ़ रहे पानी के स्तर से किसान और गांव वासी परेशान नजर आ रहे है |
किसानों का कहना है कि हर बार ही बरसात के मौसम में उनकी फसलें पानी में डूब जाती है जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर भारी नुक्सान होता है लेकिन उन्हें मुआवजा लेते समय दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं | वहीं मुख्यमंत्री के दौरे से फिरोजपुर के किसान खफा नजर आए | किसानों ने कहा कि हर बार उनका नुकसान होता है लेकिन मुआवजे के नाम पर कुछ नहीं होता |
Watch Video
https://youtu.be/ETs1bHjhIVk
