आतंकी हाफिज सईद को जेल में डालना पाकिस्तान का एक नया नाटक: अनिल विज

ऑनलाउऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट…

ऑनलाउऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है।

ANIL

विवादित बयानबाजी के कारण चर्चाओं में रहने वाले मंत्री अनिल विज ने हाफिज को जेल में डालना पाकिस्तान का एक नया नाटक बताया है। उन्होंने कहा है कि, पाकिस्तान ने आतंकी सरगना के खिलाफ कोई कार्रवाई की है या नहीं। लेकिन हम तो तब मानेंगे जब हाफिज सईद को पाकिस्तान फांसी पर लटकाएगा।

आपको बता दें, मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को बुधवार को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हाफिज को लाहौर से गुजरांवाला जाते वक्त काउंटर टेररिजम विभाग ने गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *