Sangrur accident News: संगरूर (sangrur accident news)में सोमवार को एक अनियंत्रित टकैंर की टक्कर से चार मनरेगा कर्मचारियें की मौके पर ही मौत हो गई. चारों मृतक अलग-अलग परिवार के थे. हादसा उस वक्त हुआ जब वे सड़क पर काम कर रहे थे.
पटियाला रोड पर एक टेंपो ने मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया और चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है. लोगों ने पटियाला रोड पर धरना लगा दिया है. मृतक पास के गांव बिशनपुरा में रहने वाले गरीब परिवार से थे. पुलिस ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि टेंपो और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गांव बिशनपुरा और मर्द खेड़ा के बीच तेज रफ्तार कैंटर ने चार मनरेगा मजदूरों को घायल कर दिया. भीषण हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है. मृतक एक ही गांव बिशनपुरा अकालगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कैंटर सेब से भरा हुआ था.



