Punjab-Haryana weather update: पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में हुई बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana weather update: पंजाब में मानसून फिर से सक्रिय हो गया हैं.(punjab weather update). जिसके चलते शनिवार मध्यरात्रि से लेकर रविवार सुबह कई जिलों में…

Punjab-Haryana weather update: पंजाब में मानसून फिर से सक्रिय हो गया हैं.(punjab weather update). जिसके चलते शनिवार मध्यरात्रि से लेकर रविवार सुबह कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में चौबीस घंटे के दौरान 18 मिलीमीटर बारिश हुई.(Punjab-Haryana weather update)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 सितंबर तक पंजाब के कई जिलों में बादल छाएं रहने, गरज के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की से सामान्य वर्षा हो सकती हैं. खासकर, हिमाचल व हरियाणा के साथ लगते जिलों में बारिश हो सकती है. हालांकि कहीं भी भारी वर्षा की संभावना नहीं जताई गई.

पंजाब (punjab haryana weather)में 15 सितंबर तक 34.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 32 फीसदी कम है. इस मानसून में अब तक 49.1 मिमी बारिश हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में पटियाला में 1.2 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 55.0 मिमी और रूपनगर में 0.5 मिमी बारिश हुई है.

हरियाणा(Haryana weather update) में आज न्यूनतम तापमान 26.87 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32.49 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *