न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आखिरकार भारतीय लोगों का इंतजार खत्म हुआ और कार निर्माता कंपनी टाटा ने भारतीय बाजार में नेक्सन को लॉन्च कर दिया है। इस कार का भारत में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। Tata ने Nexon के चार वेरिएंट XE, XM, XT और XZ+ लॉन्च किया गया है। भारतीयों के लिहाज से कार के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट को रखा गया है।
पेट्रोल वेरिएंट की कीमत करीब 5.58 लाख, 6.49 लाख, 7.29 लाख और 8.44 लाख रूपये, जबकि डीजल इंजन की कीमत 6.85 लाख, 7.39 लाख, 8.14 लाख और 9.44 लाख रूपये है। कंपनी की कोशिश है कि प्राइस के लिहाज से वेरायटी रखी जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा खरीदारों तक कार पहुंचाने की स्ट्रेडजी सफल हो। कार के इंटीरियर को भी काफी शानदार रखा गया है। 
Nexon पहली सबकॉम्पैक्ट SUV कार है, जिसे Tata ने लॉन्च करके दूसरी कंपंनियों के लिए चैलेंज खड़ा कर दिया है। Nexon के साथ ही कंपनी का सीधा मुकाबला फोर्ड की इकोस्पोर्ट, रेनॉल्ट के डस्टर और मारूति की विटारा ब्रेजा से होने वाला है। 
