न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : विवादों की राखी एक नया स्कैंडल करने वाली हैं। अरे, चौंकिए नहीं, राखी सावंत अगली फिल्म ‘अब होगा इंसाफ’ की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म बलात्कार के आरोप में जेल में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम पर बेस्ड है। फिल्म में राम रहीम की चकाचौंध से भरी जिंदगी के साथ ही हनीप्रीत के साथ उसके रिश्ते को भी दिखाया जाएगा।
फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग की जा रही है। हाल ही फिल्म के गाने ‘बेवफा आइटम’ की शूटिंग की गई। जिसमें राम रहीम बने कलाकार के साथ राखी ने जबरदस्त ठुमके लगाए। कोशिश की गई है कि राम रहीम के चरित्र को सही तरीके से परदे पर उतारा जाए, इसके लिए आउटफिट पर खासा काम किया गया है।
फिल्म का निर्देशन राखी सावंत के भाई राकेश सावंत कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पिछले 25 अगस्त से मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे राम रहीम और हनीप्रीत के आसरे राखी स्टारडम के किस पायदान पर पहुंचती है। या फिल्म महज एक स्कैंडल खड़ा करके वाहवाही बटोरने की कोशिश करेगी। बस आप इंतजार करिए।
