ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वाले दामाद और सास को पकड़ने में सफलता हासिल की है | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 140 ग्राम हेरोइन बरामद की है | आरोपी पंजाब के मोगा कपूरथला तरनतारन और लुधियाना सहित कई क्षेत्रों में हेरोइन सप्लाई करते थे |
पंजाब के कई क्षेत्रों में करते थे सप्लाई
तरनतारन के एसएसपी दर्शन सिंह ने बताया कि एक पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव पलासौर में छापामारी की और उसकी सास अमर कौर पत्नी तरसेम सिंह से 510 ग्राम हेरोइन बरामद की | वहीं उसका साला अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है |
एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
एसएसपी ने बताया कि आरोपी हेरोइन को अधिक मात्रा में बनाने के लिए कई केमिकल भी इस्तेमाल करते थे और पंजाब के कई क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 140 ग्राम हेरोइन इलेक्ट्रॉनिक कंडा बोर्नविटा प्लास्टिक के डेढ़ सौ लिफाफे लिफाफा पैकिंग मशीन अन्य सामान बरामद किया है |
Watch Video
https://youtu.be/gyCCp3AI59o
