भिवानी: रेलवे पुलिस ने किया जहर खुरानी गैंग का भंडाफोड

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी रेलवे पुलिस ने एक जहर खुरानी गैंग का पर्दफाश किया है | ये गैंग रेल यात्रियों को अपनी भाषा में बोल…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी रेलवे पुलिस ने एक जहर खुरानी गैंग का पर्दफाश किया है | ये गैंग रेल यात्रियों को अपनी भाषा में बोल कर उनके साथ घुलमील जाते थे और फिर खाने-पीने की चीजों में जहर मिला उन्हे खिला देते थे | जिससे यात्री बेहोश हो जाते थे | और गैंग के लोग आसानी से लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे |

यूपी के रहने वाले है आरोपी

गैंग का सरगना और सभी सदस्य यूपी के रहने वाले हैं | रेलवे पुलिस ने इन आरोपी युवकों से 1 हजार 900 रुपये, एक मोबाइल और कुछ सामान हुआ बरामद किया है |

पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गैंग को किया काबू

रेलवे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था | उसके होश में आने के बाद उसके बताए अनुसार कालिंदी एक्सप्रेस गाङी में जांच की गई और पीड़ित पूर्णलाल की शिनाख्त पर इन्हे गिरफ्तार किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *